अरवल जिले में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ स्कूली बच्चों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। जिला मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर वासिलपुर पंचायत के भूसड़ा गांव स्थित टेन प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को विद्यालय में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक विद्यालय का ताला नहीं खोला जाएगा।
वर्ष 2022 में विद्यालय को प्लस-टू का दर्जा मिला था, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्यालय की आधारभूत व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के करीब 400 विद्यार्थियों की पढ़ाई महज दो कमरों में कराई जा रही है। विद्यालय में दो प्रधानाध्यापक समेत कुल 16 शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन पर्याप्त भवन और अन्य संसाधनों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
सड़क नहीं, कीचड़ भरे रास्ते से पहुंचते हैं बच्चे
विद्यालय खेत�
Arwal, Arwal | Sep 2, 2026