जमुई: भरकहुआ गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बच्ची की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Apr 4, 2025 जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकहुआ गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर रविन्द्र यादव की 11 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आरोही कुमारी बुरी तरह घायल हो गई। परिजन द्वारा आरोही कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।