पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में आईसीडीएस ने यूनिसेफ के सहयोग से वाश विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया
Purnea East, Purnia | May 26, 2026
पूर्णिया शहर के होटल ग्रांड इम्पेरिअल में समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) द्वारा सहयोगी संस्था यूनिसेफ के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्रों में जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई (WASH) विषय पर एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूर्णिया सुगंधा शर्मा द्वारा किया गया।