रायगढ़: रायगढ़ जिले में कृषक उन्नति योजना में किया गया बदलाव, अब रकबा सत्यापन के बाद मिलेगा अनुदान
छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश में किसानों को योजना का अनुदान और आदान सहायता राशि गिरदावरी और रकबा सत्यापन के उपरांत ही मिलेगी। यह प्रक्रिया एकीकृत किसान पोर्टल और डिजिटल क्रॉप सर्वे से जोड़ी गई है।