फरीदपुर: ग्राम केसरपुरा की युवती और उसके पति को मायके वालों ने जान से मारने की धमकी दी, पुलिस में की शिकायत
भुता थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर की रहने वाली मैनाज ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया घरवालों के खिलाफ जाकर उसने अपनी मर्जी से मुस्लिम रीति रिवाज से बबलू पुत्र सकुर अहमद से निकाह कर लिया इसके बाद युवती के मायके वाले पिता मुबारक हुसैन, भाई आरिफ, ताहिर व सोहेल युवती को और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं युवती ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की