फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के हरेली अलीपुर के युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, पुलिस में की गई शिकायत
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के हरेली अलीपुर के रहने वाले प्रयांस गंगवार पुत्र नेत्रपाल गंगवार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया दबंग फोन पर गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे और मिलने बुला रहे थे पीड़ित जब दबंगों से मिलने पहुंचा तो पीड़ित पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पीड़ित बुरी तरह लहूलुहान हो गया मामले की शिकायत पुलिस से की है