महाराजगंज: चौक नगर पंचायत में पोखरी से युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
सोमवार दोपहर 3:00 बजे लगभग चौक नगर पंचायत के धर्मपुर–बरगदही बसंतनाथ रोड स्थित पोखरी में सोमवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 1 ओवरी निवासी सुभाष जायसवाल पुत्र लालबहादुर के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार सुभाष 27 तारीख की रात से लापत