महाराजगंज: दरहटा में खाद संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर जमकर की नारेबाजी
सोमवार सुबह 11:30 बजे मिठौरा ब्लॉक के अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति दरहटा में सोमवार को खाद संकट को लेकर किसानों का सब्र टूट गया। लंबे समय से खाद के लिए परेशान किसान सड़क पर उतर आए और जाम लगाकर सहकारी समिति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि कई महीनों से कर्मचारियों द्वारा उन्हें दौड़ाया जा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान न