महाराजगंज: तेंदुअहिया में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सोमवार सुबह 9:00 बजे लगभग पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेंदुअहिया के बलूअहिया टोले के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अनंतपुर मोथही निवासी जिगर सिंह (35) के रूप में हुई है। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़ा शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।घटनास्थल से जिगर सिंह की बाइक भी बरामद हुई है, जिसका बाईं तरफ का शीशा टूट