हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य मांगेराम के द्वारा वीरवार को गोहाना के प्ले स्कूलों का निरीक्षण किया गया। आयोग के सदस्य के द्वारा विशडम पब्लिक स्कूल, टिनी स्टैप्स प्ले स्कूल, व ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल गोहाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ये सभी स्कूल नियमानुसार मान्यता प्राप्त पाए गए। इस दौरान ओपन शैल्टर हाॅम का भी निरीक्षण किया गया।