अकबरपुर: रुरा थाना क्षेत्र के गांव से युवती लापता, पिता ने थाने में पुत्री के लापता होने की दी तहरीर
रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकली थी, किन्तु घर वापस नही लौटी।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किन्तु उसका कोई पता न चल सका।जिस पर पीड़ित पिता ने थाने में अपनी पुत्री के लापता होने की तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई है।