अनूपपुर: चार साल से रेडियोलॉजिस्ट गायब, मरीजों की बढ़ी परेशानी!सोनोग्राफी सिर्फ गर्भवतियों तक सीमित,
जिला अस्पताल अनूपपुर में पिछले चार वर्षों से स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की पदस्थापना नहीं होने से सोनोग्राफी सेवाएं प्रभावित हैं। वर्तमान में माह में कुछ दिन ही गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी हो रही है, जबकि अन्य मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और समय पर उपचार में भी परेशानी हो रही है।