Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
No video available

प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी । भाग -2 #राजीव_गाँधी #RajivGandhi

Ratlam Nagar, Ratlam | May 21, 2021

MORE NEWS

अपर कलेक्टर श्री रावत ने बाल देखभाल संस्थाओं का किया निरीक्षण

वर्षा ऋतु में स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश

अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जिले में संचालित अशासकीय संस्थाओं देवप्रकाश सेवा संस्थान बालगृह, निवेदिता बालिकागृह, मातृछाया सेवा भारती शिशुगृह तथा शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। 
 
देवप्रकाश सेवा संस्थान बालगृह में 11 बालक निवासरत पाए गए, जिनमें से 5 बालक नियमित रूप से विद्यालय में अध्ययनरत हैं। संस्था में सीसीटीवी कैमरे संचालित हैं तथा बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

निवेदिता बालिकागृह में 26 बालिकाएं निवासरत हैं। इनमें 10 बालिकाएं विद्यालय, 2 बालिकाएं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई तथा 5 बालिकाएं राज्य ओपन/प्राइवेट माध्यम में अध्ययनरत हैं। बालिकाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। 

बारिश के मौसम को देखते हुए स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। 

मातृछाया सेवा भारती शिशुगृह में 8 शिशु (5 बालक एवं 3 बालिकाएं) निवासरत हैं। इनमें 2 बालक विद्यालय में अध्ययनरत हैं। मातृछाया सेवा भारती शिशुगृह में शिशुओं को पौष्टिक आहार, जैसे दलिया एवं उबला हुआ अनाज दिया जाता है। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। शिशुगृह में 5 बालकों को लीगल फ्री किए जाने हेतु पेपर विज्ञप्ति जारी करने की कार्यवाही की जा रही है। 

बाल सम्प्रेक्षण गृह में 17 बालक निवासरत पाए गए, जिनमें से 4 बालक प्राइवेट अध्ययनरत हैं। बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है तथा भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

सभी संस्थाओं को बारिश के मौसम को देखते हुए स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
#JanSampark #ratlam

अपर कलेक्टर श्री रावत ने बाल देखभाल संस्थाओं का किया निरीक्षण वर्षा ऋतु में स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जिले में संचालित अशासकीय संस्थाओं देवप्रकाश सेवा संस्थान बालगृह, निवेदिता बालिकागृह, मातृछाया सेवा भारती शिशुगृह तथा शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। देवप्रकाश सेवा संस्थान बालगृह में 11 बालक निवासरत पाए गए, जिनमें से 5 बालक नियमित रूप से विद्यालय में अध्ययनरत हैं। संस्था में सीसीटीवी कैमरे संचालित हैं तथा बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। निवेदिता बालिकागृह में 26 बालिकाएं निवासरत हैं। इनमें 10 बालिकाएं विद्यालय, 2 बालिकाएं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई तथा 5 बालिकाएं राज्य ओपन/प्राइवेट माध्यम में अध्ययनरत हैं। बालिकाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। बारिश के मौसम को देखते हुए स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मातृछाया सेवा भारती शिशुगृह में 8 शिशु (5 बालक एवं 3 बालिकाएं) निवासरत हैं। इनमें 2 बालक विद्यालय में अध्ययनरत हैं। मातृछाया सेवा भारती शिशुगृह में शिशुओं को पौष्टिक आहार, जैसे दलिया एवं उबला हुआ अनाज दिया जाता है। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। शिशुगृह में 5 बालकों को लीगल फ्री किए जाने हेतु पेपर विज्ञप्ति जारी करने की कार्यवाही की जा रही है। बाल सम्प्रेक्षण गृह में 17 बालक निवासरत पाए गए, जिनमें से 4 बालक प्राइवेट अध्ययनरत हैं। बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है तथा भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। सभी संस्थाओं को बारिश के मौसम को देखते हुए स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

जिला परिवहन अधिकारी ने स्कूल बसों, यात्री बसों एवं डम्परों की जांच की

04 स्कूल बसों, 01 यात्री बस एवं 01 डम्फर की चेकिंग के दौरान कुल 60,500 रुपये समन शुल्क वसूला 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 18 जुलाई  को जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे एंव कार्यलयीन स्टाफ द्वारा जिले में स्थित स्कूल में संचालित होने वाली स्कूल वाहनों, यात्री बसों एवं मालयानों की चेकिंग की गयी, स्कूल बसों में परमिट, फिटनेस, बीमा, पी.यू.सी., आपातकालीन खिड़की एवं दरवाजे, व्ही.एल.टी.डी., एस.एस.आर.पी. प्लेट की जांच की गयी एवं वाहन को चलवाया जाकर स्पीड गवर्नर को बारिकी से चेक किया गया जो चालू हालत में पाये गये साथ ही वाहनों की गति भी स्पीड गवर्नर डिवाईस के अनुसार नियंत्रित होना पाई गयी। 

चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को अग्निशमन यंत्र तथा इमरजेंसी खिड़की व दरवाजे का आपातकालीन स्थिति में उनका उपयोग किये जाने की समझाईश दी गयी। 1 स्कूल वाहन का वैध बीमा नहीं पाये जाने से समन शुल्क की राशि रूपये-5,000/- वसूल की गयी. 1 स्कूली वाहन का पी.यू.सी. वैध नहीं होने से समन शुल्क की राशि रूपये 5,000/- तथा 02 स्कूल वाहनों के वायपर इंडिकेटर चालू नहीं होने से समन शुल्क की राशि रूपये-10,000/- वसूल की गयी। इस प्रकार 04 स्कूली वाहनों से कुल समन शुल्क की राशि रूपये-20,000/- वसूल की गयी हैं। उक्त कार्यवाही के दौरान 1 स्कूली वाहन के कोई भी वैध प्रपत्र नहीं पाए जाने से जप्ती की कार्यवाही की जाकर वाहन सुरक्षार्थ कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया।

यात्री बसों की चेकिंग के दौरान 01 वाहन का पी.यू.सी. वैध नहीं पाया गया हैं, इस कारण से समन शुल्क की राशि रूपये 5,500/- वसूल की गयी। 01 डम्फर बिना परमिट पाए जाने से समन शुल्क की राशि 35,000/- वसूल की गयी।

इस प्रकार  04 स्कूल बसों, 01 यात्री बस एवं 01 डम्फर की चेकिंग के दौरान पाई गयी प्रपत्रों की कमियों से कुल समन शुल्क की राशि रूपये-60,500/- वसूल की गयी हैं।
#JanSampark #ratlam

जिला परिवहन अधिकारी ने स्कूल बसों, यात्री बसों एवं डम्परों की जांच की 04 स्कूल बसों, 01 यात्री बस एवं 01 डम्फर की चेकिंग के दौरान कुल 60,500 रुपये समन शुल्क वसूला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 18 जुलाई को जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे एंव कार्यलयीन स्टाफ द्वारा जिले में स्थित स्कूल में संचालित होने वाली स्कूल वाहनों, यात्री बसों एवं मालयानों की चेकिंग की गयी, स्कूल बसों में परमिट, फिटनेस, बीमा, पी.यू.सी., आपातकालीन खिड़की एवं दरवाजे, व्ही.एल.टी.डी., एस.एस.आर.पी. प्लेट की जांच की गयी एवं वाहन को चलवाया जाकर स्पीड गवर्नर को बारिकी से चेक किया गया जो चालू हालत में पाये गये साथ ही वाहनों की गति भी स्पीड गवर्नर डिवाईस के अनुसार नियंत्रित होना पाई गयी। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को अग्निशमन यंत्र तथा इमरजेंसी खिड़की व दरवाजे का आपातकालीन स्थिति में उनका उपयोग किये जाने की समझाईश दी गयी। 1 स्कूल वाहन का वैध बीमा नहीं पाये जाने से समन शुल्क की राशि रूपये-5,000/- वसूल की गयी. 1 स्कूली वाहन का पी.यू.सी. वैध नहीं होने से समन शुल्क की राशि रूपये 5,000/- तथा 02 स्कूल वाहनों के वायपर इंडिकेटर चालू नहीं होने से समन शुल्क की राशि रूपये-10,000/- वसूल की गयी। इस प्रकार 04 स्कूली वाहनों से कुल समन शुल्क की राशि रूपये-20,000/- वसूल की गयी हैं। उक्त कार्यवाही के दौरान 1 स्कूली वाहन के कोई भी वैध प्रपत्र नहीं पाए जाने से जप्ती की कार्यवाही की जाकर वाहन सुरक्षार्थ कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया। यात्री बसों की चेकिंग के दौरान 01 वाहन का पी.यू.सी. वैध नहीं पाया गया हैं, इस कारण से समन शुल्क की राशि रूपये 5,500/- वसूल की गयी। 01 डम्फर बिना परमिट पाए जाने से समन शुल्क की राशि 35,000/- वसूल की गयी। इस प्रकार 04 स्कूल बसों, 01 यात्री बस एवं 01 डम्फर की चेकिंग के दौरान पाई गयी प्रपत्रों की कमियों से कुल समन शुल्क की राशि रूपये-60,500/- वसूल की गयी हैं। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

आजमपुर डोडिया गांव पहुंचे विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं अपर कलेक्टर श्री रावत

दूषित पेयजल की सूचना पर प्रशासन सक्रिय

 पिपलोदा तहसील के ग्राम आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल के सेवन की आशंका के चलते कई ग्रामीणों के उल्टी, दस्त एवं बुखार से प्रभावित होने की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने गांव का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने उस कुएं का भी अवलोकन किया, जिसके पानी के सेवन से ग्रामीणों के बीमार होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कुएं के पानी की तत्काल जांच कराने तथा पिपलोदा से ट्यूबवेल के माध्यम से गांव में स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर श्री रावत ने पेयजल स्रोतों, पानी की टंकियों एवं पाइपलाइन की जांच तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में तत्काल चिकित्सा शिविर आयोजित कर चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, आवश्यक दवाइयों का वितरण किया तथा गंभीर मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। स्वास्थ्य अमले ने घर-घर जाकर सर्वे कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की भी जांच की।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों से अपील की कि वे घबराएं नहीं तथा एहतियात के तौर पर पानी को उबालकर ही उपयोग में लें। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन द्वारा पानी के नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। वर्तमान में गांव की स्थिति नियंत्रण में है तथा स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि,  प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
#JanSampark #ratlam

आजमपुर डोडिया गांव पहुंचे विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं अपर कलेक्टर श्री रावत दूषित पेयजल की सूचना पर प्रशासन सक्रिय पिपलोदा तहसील के ग्राम आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल के सेवन की आशंका के चलते कई ग्रामीणों के उल्टी, दस्त एवं बुखार से प्रभावित होने की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने गांव का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने उस कुएं का भी अवलोकन किया, जिसके पानी के सेवन से ग्रामीणों के बीमार होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कुएं के पानी की तत्काल जांच कराने तथा पिपलोदा से ट्यूबवेल के माध्यम से गांव में स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री रावत ने पेयजल स्रोतों, पानी की टंकियों एवं पाइपलाइन की जांच तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में तत्काल चिकित्सा शिविर आयोजित कर चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, आवश्यक दवाइयों का वितरण किया तथा गंभीर मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। स्वास्थ्य अमले ने घर-घर जाकर सर्वे कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की भी जांच की। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों से अपील की कि वे घबराएं नहीं तथा एहतियात के तौर पर पानी को उबालकर ही उपयोग में लें। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा पानी के नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। वर्तमान में गांव की स्थिति नियंत्रण में है तथा स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

सैलाना में विशेष वन अधिकार शिविर का आयोजन

 कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार जनपद पंचायत सैलाना में  विशेष वन अधिकार शिविर का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना की अध्यक्षता में  किया गया।  उक्त बैठक में सीईओ जनपद पंचायत सैलाना, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग, उपवन मंडल अधिकारी, रेंज ऑफिसर सैलाना, रेंज ऑफिसर शिवगढ़ तथा संबंधित पंचायत सचिव एवं बीट गार्ड उपस्थित रहे। बैठक में 18 ग्राम पंचायतों के ग्राम स्तर पर लंबित 3914 फाइल्स पर कार्यवाही की गई।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती डॉ. प्रियंका राय द्वारा सैलाना क्षेत्र के विभिन्न छात्रावासों एवं विद्यालयों का औपचारिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक रविवार को विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित करने तथा सभी छात्रावासों में लाइब्रेरी कॉर्नर विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
#JanSampark #ratlam

सैलाना में विशेष वन अधिकार शिविर का आयोजन कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार जनपद पंचायत सैलाना में विशेष वन अधिकार शिविर का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना की अध्यक्षता में किया गया। उक्त बैठक में सीईओ जनपद पंचायत सैलाना, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग, उपवन मंडल अधिकारी, रेंज ऑफिसर सैलाना, रेंज ऑफिसर शिवगढ़ तथा संबंधित पंचायत सचिव एवं बीट गार्ड उपस्थित रहे। बैठक में 18 ग्राम पंचायतों के ग्राम स्तर पर लंबित 3914 फाइल्स पर कार्यवाही की गई। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती डॉ. प्रियंका राय द्वारा सैलाना क्षेत्र के विभिन्न छात्रावासों एवं विद्यालयों का औपचारिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक रविवार को विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित करने तथा सभी छात्रावासों में लाइब्रेरी कॉर्नर विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

🔥 कब पहुंचेगा प्याज़ 30–40 रुपये?
💰 अभी बेचें या रोककर रखें?
🎙️ सुनिए मेरे साफ़ और सीधे विचार।

⚠️ ये केवल मेरे व्यक्तिगत विचार हैं, खरीद-फरोख्त का अंतिम निर्णय अपनी समझ और परिस्थिति के अनुसार लें।

👇 आपकी राय क्या है?
अभी बेचें या रोककर रखें? कमेंट में जरूर बताइए।

📲 अगर जानकारी उपयोगी लगे तो वीडियो को Share करें और ऐसे ही रोज़ाना मंडी अपडेट के लिए Follow करना न भूलें।

#Pyaj #OnionMarket #MandiBhav #RatlamMandi #Kisan Agriculture MandiUpdate OnionPrice Farming

🔥 कब पहुंचेगा प्याज़ 30–40 रुपये? 💰 अभी बेचें या रोककर रखें? 🎙️ सुनिए मेरे साफ़ और सीधे विचार। ⚠️ ये केवल मेरे व्यक्तिगत विचार हैं, खरीद-फरोख्त का अंतिम निर्णय अपनी समझ और परिस्थिति के अनुसार लें। 👇 आपकी राय क्या है? अभी बेचें या रोककर रखें? कमेंट में जरूर बताइए। 📲 अगर जानकारी उपयोगी लगे तो वीडियो को Share करें और ऐसे ही रोज़ाना मंडी अपडेट के लिए Follow करना न भूलें। #Pyaj #OnionMarket #MandiBhav #RatlamMandi #Kisan Agriculture MandiUpdate OnionPrice Farming

Ratlam Nagar, Ratlam | Jul 18, 2026