पनागर: तिलहरी चेतना मैदान क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 साल से हो रही थी बिजली चोरी
बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के दौरान तिलहरी स्तिथ चेतना मैदान क्षेत्र में बिजली चोरी का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। विभाग के मुख्य अभियंता की उपस्थिति में की गई इस कार्रवाई में पाया गया कि उपभोक्ता श्रीमती वंदन प्रधान के नाम पर पिछले 6 वर्षों से लगभग ₹1,35,000 का बिजली बिल बकाया था। विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जाने के बावजूद, उपभोक