कैराना कोतवाली में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि बीते शनिवार को रात के समय उसका पुत्र और एक अन्य युवक नगर में एक लड़की के घर उससे मिलने गए थे। आरोप है कि वहां लड़की के पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर दोनों युवकों के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।