देवघर: शिवगंगा तालाब में नहाते समय श्रद्धालु का मोबाइल और ₹18000 चोरी, बाबा मंदिर थाने में शिकायत
शिवगंगा तालाब में नहाने के क्रम में शनिवार सुबह 11:00 बजे श्रद्धालु का मोबाइल एवं 18 हजार नगद की चोरी श्रद्धालु ने बाबा मंदिर थाना में शिकायत की घटना के संबंध में मध्य प्रदेश से निवासी राम सुनील तिवारी ने बताया कि अपने गांव वालों के साथ बाबा धाम आए थे इसके पहले शिवगंगा तालाब में नहाने के लिए गए थे उसी क्रम में उनका बैग अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।