बक्सर: अवैध हथियार मामले में तीन साल की सजा, पुलिस ने छापेमारी कर बंदूक बरामद की थी
Buxar, Buxar | Aug 5, 2025 अवैध हथियार के मामले में कोर्ट नंबर 11 के न्यायाधीश गौरव कुमार सिंह ने अभियुक्त को तीन वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनाई ,न्यायालय ने अभियुक्त पर अर्थदंड भी लगाया है जिसे नहीं देने पर अतिरिक्त समय जेल में बिताने होंगे. मामला ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 171 /2024 में थाना के बड़की नैनीजोर का रहने वाला मेघनाथ यादव के पास से पुलिस ने अवैध बंदूक बरामद किया था .