बक्सर: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और बिजली संचालन का दिया निर्देश
Buxar, Buxar | Aug 4, 2025 भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार सोमवार को 3:30 बजे अपराह्न में सदर प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस निरीक्षण डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से की. इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में वेयरहाउस की सुरक्षा का जायजा लिया गया. इस दौरान रखरखाव को लेकर डीएम ने निर्देश दिए.