बक्सर: अंतिम सोमवारी पर रामेश्वर नाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अव्यवस्था रही
Buxar, Buxar | Aug 4, 2025 झमाझम बारिश के बीच सावन की आखिरी सोमवारी को शहर समेत जिले भर के सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गए. मंदिर में हो रहे पूजा-पाठ के कारण सुबह से लेकर शायं काल तक वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे. जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया. इस पावन अवसर पर बारिश में भिंगते हुए भक्त मंदिरों में गए और श्रद्धा के साथ महादेव का दर्शन व पूजन-अर्चन किए.