हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र के झाम्भर गांव में लापता युवक का शव पानी की डिग्गी में मिला, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के गांव झाम्भर में लापता युवक का शव गांव के खेत में बनी पानी की डिग्गी में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी अनुसार रज्जीराम ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसका 30 वर्षीय पुत्र धर्मपाल घर से काम जाने का कहकर निकाला था जो वापस नहीं लौटा।