चांडिल प्रखंड के बानसा प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार दोपहर 1 बजे लीगल लिटरेसी क्लब के कार्यक्रम में नालसा डॉन योजना के तहत नशे के प्रति जागरूकता और नशा मुक्त भारत योजना के संबंध में पारा लीगल वालंटियर के द्वारा जानकारी दी गई।इस अवसर पर लीगल लिटरेसी क्लब के प्रभारी शिक्षक,प्रधानध्यापक और पारा लीगल वालंटियर वंदना महतो,अरुण कुमार महतो उपस्थित थे।