बगोदर: जीटी रोड बेको अंडर पास के पास कार-टेम्पो की टक्कर, पांच घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड बेको अंडर पास के समीप शनिवार की दोपहर साढे तीन बजे कार व टेम्पू में जोरदार टक्कर हो गई।घटना से टेम्पू चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप घायल हो गया।घटना के बाद आस पास के लोगो ने सभी घायलो को ईलाज के लिए बेको घंघरी स्थित रजा नर्सिंग होम भेज दिया जहां प्रथामिक उपचार के बाद घायलो को बेहतर ईलाज के लिए धनबाद भेज दिया।