फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला ने तोड़ा दम, 7 माह की बच्ची की मौके पर हुई थी मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार 28 मई को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल महिला ने सोमवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उनकी 7 माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुरुवार 28 मई दोपहर करीब 12 बजे आगरा के दयालबाग निवासी निशांत वशिष्ठ अपनी पत्नी वैष्णवी, 7 माह की बेटी युति और एक युवती आकांक्षा के साथ कार से मैनपुरी से दिल्ली जा रहे थे।