मातृशक्ति का सम्मान, विकसित छत्तीसगढ़ की पहचान!!
महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त के तहत प्रदेश की 66.74 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में ₹626.25 करोड़ की राशि सीधे अंतरित की गई। इस योजना के माध्यम से अब तक ₹18,805.53 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम अमलेश्वर निवासी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा भी इस योजना की लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, स्कूल फीस तथा परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं। उनका कहना है कि यह योजना महिलाओं के लिए एक बड़ा आर्थिक संबल बनी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
@vishnudeosai @dpr.chhattisgarh
2 views | Durg, Chhattisgarh | Jul 12, 2026