काराकाट: काराकाट में वट सावित्री व्रत पर सामूहिक पूजा, महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की की कामना
Karakat, Rohtas | May 16, 2026 काराकाट प्रखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शनिवार को वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं में जोरदार उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। आज शनिवार की सुबह 7 बजे से ही गांवों के मंदिरों, चौक-चौराहों और वट वृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना और कथा श्रवण का दौर चला।