उमरिया। सहकारी बैंक परिसर से दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धान उपार्जन की राशि निकालने बैंक आए 82 वर्षीय बुजुर्ग किसान मनबोध साहू का पैसों से भरा थैला अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार किसान के थैले में पूरे 40 हजार रुपये रखे हुए थे। बैंक में जानकारी लेते समय पहले से परिसर में मौजूद अज्ञात आरोपी ने मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया है