कोंडागांव: कोंडागांव विकास नगर स्टेडियम के पास भीषण आग, 15 फीट ऊंची लपटें उठीं, दूर-दूर तक काला धुआं दिखा
कोंडागांव जिला मुख्यालय में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार दिखाई दिया। यह घटना शाम करीब 5:30 बजे विकास नगर स्थित स्टेडियम मैदान के पास हुई, जहां अचानक भीषण आग भड़क उठी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेडियम की बाउंड्री वॉल के पास बड़ी मात्रा में रखे प्लास्टिक सामग्री और प्लाईवुड के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।