महाराजगंज: खुशहालनगर में क्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
मंगलवार शाम 04:30 बजे लगभग घुघली थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मेदनीपुर नारायण टोला निवासी रमजान अली गेहूं पिसवाने खुशहाल नगर आए थे। गेहूं पिसवाने के बाद वापस लौटते समय ढाले के समीप क्रेन को पास देने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान क्रेन का पहिया रमजान अली के पैर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल