महाराजगंज: श्यामदेउरवा में घर में घुसकर ₹30 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार को 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा कस्बे में बेखौफ होकर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की यह घटना श्यामदेउरवा थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित परिवार के अनुसार पूर्व में भी एक बार घर में चोरी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है।