महाराजगंज: धनहा नायक गांव के पास ससुराल आए युवक का शव पुल के नीचे मिला
धनहा नायक गांव के समीप स्थित एक पुलिया के नीचे मंगलवार को 2 बजे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने पुलिया के नीचे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान हरिनारायण निवासी गंगराई टोला ढोड़हवा, थाना कप्तानगंज के रूप में हुई।