महाराजगंज: नटवा में अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी व टीपर किया सीज
मंगलवार दोपहर 3:30 बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा गांव में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। खनन अधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान बिना अनुमति और वैध कागजात के मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक टीपर को मौके से जब्त किया गया।कार्रवाई के समय वाहनों के चालकों से पूछताछ की गई, लेकिन वे खनन से संबंधि