घाघरा: घाघरा जलका रोड पर घर की बाउंड्री में निकला रसेल वाईपर सांप, वन विभाग कर्मी ने किया रेस्क्यू
Ghaghra, Gumla | Jan 29, 2026 घाघरा जलका रोड एक घर के बाउंड्री से वन विभाग के कर्मियों ने लगभग 2 फीट के रसेल वाईपर सांप का रेस्क्यू किया। वही उसे एक डब्बे में पकड़कर अपने साथ ले गए।वन कर्मियों ने बताया कि इस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। यह बहुत ही जहरीला सांप है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग सड़क पर कर रहे थे। तभी सांप को बाउंड्री की ओर जाते देखा।