लाडपुरा: कोटा पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए पुलिस लाइन में लगाया गया मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Ladpura, Kota | Jun 6, 2024 कोटा शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने गुरुवार को पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए लगाए गए मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का उद्घाटन किया। इस कैंप को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से लगाया गया है। एसपी ने बताया कि एक पुलिसकर्मी सुबह शाम अपनी ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।