पीलीभीत: धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक स्थाई तटबंध बनाने का कार्य शुरू न होने पर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन
पीलीभीत भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ शारदा नदी के तट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला सचिव देवाशीष राय ने बताया कि बाढ़ से बचाव के इंतजाम न किए जाने पर भाकपा माले ने राहुल नगर मजदूर बस्ती में लगभग चार महीने तक भूख हड़ताल की थी। बीस मार्च से कार्य कराने का आश्वासन देकर अधिकारियों ने हड़ताल समाप्त करा दी थी।