पीलीभीत: मटैना कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में चार घरों में लगी आग, मौके पर पहुंचा तहसील प्रशासन
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटैना कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों चार घरों में आग लग गई। यह देख घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े अपने नीजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया पर जब तक घरों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। मामले की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे