जगाधरी: मार्केट फीस की अदायगी को लेकर आढ़तियों ने सहारनपुर रोड पर ट्रॉलियों को साइड में लगाकर किया प्रदर्शन
आढ़तियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्ट्री संचालक उनसे बिल नहीं लेते जिसके चलते उन्हें मार्केट फीस देने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर उन्होंने आज सहारनपुर रोड पर ट्रॉली साइड में खड़ी कर प्रदर्शन करने का काम किया। वहीं प्रशासन के अधिकारियों से अपील की कि वह उन्हें जागरूक करने का काम करें ताकि उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े।