रीठी: किसान रथ से गांव-गांव जागरूकता अभियान: रीठी तहसील में कृषि विभाग की पहल
Rithi, Katni | May 21, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार “कृषि वर्ष 2026” के अंतर्गत किसान रथ के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत तकनीक एवं कृषि योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।