कोंडागांव: कोंडागांव-उड़ीसा बार्डर में सड़क हादसे के शिकार व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, 14 घंटे से बेहोश
शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि कोंडागांव सीमा क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ जिसमें 30 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान रामू सांता निवासी माटगांव उमरकोट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति बाजार गया हुआ था वहीं परिजनों को रात दो बजे हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद उसे निजी वाहन से कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया है।