बदायूं: कादरचौक सरदार पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार हुआ गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती कराया,
Budaun, Budaun | Jul 16, 2024 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के सरदार पैट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार नेत्र पाल पुत्र रामचंद्र निवासी सिवाय नगला थाना कादरचौक क्षेत्र का रहने वाला है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।