बदायूं: पालका नगला के पास दो बाईकों की टक्कर में एक बाइक सवार हुआ गंभीर,घायल इलाज को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Jul 16, 2024 बदायूं के बिल्सी-उझानी रोड पर पालका नगला गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल पर भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार विश्वास पुत्र राम किशोर निवासी बघौल थाना बिल्सी क्षेत्र का रहने वाला है। घायल बाइक सवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।