बदायूं: ककराला कस्बे के मजार शरीफ की दरगाह के समीप ई रिक्शा ने शरबत बांटते समय 7 वर्षीय बच्चे को टक्कर मारी, बच्चा हुआ घायल
Budaun, Budaun | Jul 16, 2024 मंगलवार को बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के ककराला कस्बे के मजार शरीफ की दरगाह के समीप 7 वर्षीय हमजा पुत्र सर्वे अली निवासी ककराला कस्बा वार्ड नंबर 17 शरबत बांट रहा था। ई रिक्शा ने हमजा को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।