कालपी: बम्हौरी कला गांव में करंट लगने से मजदूर की मौत, बिजली मीटर की क्षतिग्रस्त केबल छूने से लोहे के गेट में उतरा करंट
Kalpi, Jalaun | Jun 27, 2026 शनिवार दोपहर 2 बजे जानकारी मिली कि आटा थाना क्षेत्र के बम्हौरी कला गांव में बीती रात लोहे के गेट में उतरे करंट की चपेट में आने से 42 वर्षीय मजदूर राजेश की मौत हो गई। बताया गया बिजली मीटर की क्षतिग्रस्त केबल गेट से छू रही थी, जिससे गेट में करंट फैल गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।