कांकेर: सांसद श्री मोहन मंडावी ने कांकेर में राष्ट्रध्वज फहराकर ली सलामी
Kanker, Kanker | Jan 27, 2024 राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज कांकेर में जिला स्तरीय समारोह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में उत्साह एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली गई।