कटघोरा: बारिश में तेज रफ्तार हाइवा बनी हादसे की वजह, स्वराज माजदा सड़क से उतरी
Katghora, Korba | Jun 13, 2026 रिस्दी-भैंसमा रिंग रोड पर देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में स्वराज माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हाइवा के दबाव में आने से यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और वाहन में सवार चालक व परिचालक सुरक्षित हैं।