लक्सर से खबर है...
जहां अकोढ़ा कलां गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया...
जब राशन की दुकान के अंदर एक खतरनाक सांप घुस आया।
बताया जा रहा है कि यह राशन की दुकान...
जयपाल चेयरमैन के मकान में संचालित हो रही है...
जिसे राजेश धीमान चला रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक...
जैसे ही राशन डीलर को दुकान में सांप घुसने की सूचना मिली...
उन्होंने बिना देरी किए वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची...
और कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।
इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
वन विभाग की तत्परता से...
एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
फिलहाल, सांप के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों और राशन दुकान संचालक ने राहत की सांस ली है।#LocalNews #SnakeRescueOperation #WildlifeRescue #HaridwarNews #Uttarakhand #ViralNewsIndia
Laksar, Haridwar | Sep 12, 2026