कोंडागांव: फरसगांव में बड़ा हादसा टला: डीजल से भरे टैंकर को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, टैंकर के सामने का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
NH-30 स्थित बड़ेडोगर चौक में रविवार रात करीब 10 बजे डीजल से भरे एक छोटे टैंकर को अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।गनीमत रही कि डीजल से भरा टैंकर नहीं फटा,वरना बड़ा हादसा हो सकता था।घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।टैंकर चालक ने बताया कि वह डीजल भरकर लौट रहा था तभी ट्रक ने ठोका दिया।