पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने प्रभात शाखा में मनाई होली, स्वयंसेवकों का मुंह मीठा कर दी होली की बधाई
पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे गुलाबबाग प्रभात शाखा में ध्वज प्रार्थना के उपरांत सभी स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली मनाया।इस अवसर पर संघ अधिकारी संतोष डॉ. एच. एन. राय,छत्रधारी दास,श्याम तापड़िया,प्रमोद पांडेय,पवन पोद्दार सहित उपस्थित स्वयंसेवकों ने संघ फगुआ गाया एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर होली का आनंद लिया।