पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल किया ज़ब्त
पूर्णिया जिले में अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है जहाँ सरसी थाना द्वारा वाहन जांच के क्रम में 6.750 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है वहीँ एक मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है. पूर्णिया पुलिस के द्वारा शुक्रवार को दोपहर के लगभग 3 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गईं.