बिहारीगंज: 3 थानाध्यक्षों की मौत पर शोक की लहर, विधायक निरंजन मेहता समेत जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना
बेगूसराय सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्ष और एक चालक की मौत पर शोक की लहर है। स्थानीय विधायक निरंजन कुमार मेहता समेत कई जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। विधायक ने कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े रहने और दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है