परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत जनपद के शिक्षकों के लिए राहत भरी खब है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने शुक्रवार शाम बताया कि एक ही पद पर 10 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले कुल 858 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को उनके वर्तमान ग्रेड पे से अगले उच्च ग्रेड पे का लाभ प्रदान किया गया है,बताया चयन वेतनमान का लाभ मिलने से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा।